#JustIn: अपनी ही फिल्म से क्लैश करेंगे अक्षय कुमार...26 जनवरी 2018...दो फिल्में एक साथ!
Recommended Video

अक्षय कुमार की नई फिल्म पैडमैन का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ और पोस्टर पर लिखी है फिल्म की रिलीज़ डेट, जिससे लोग चौंक चुके हैं। वो इसलिए क्योंकि अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज़ हो रही है 26 जनवरी 2018।
अब अगर आपको याद ना हो तो अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर रोबोट सीक्वल की रिलीज़ डेट है 25 जनवरी 2018। अब कुछ लोग इसे अक्षय कुमार की मूर्खता कह रहे हैं, कुछ ओवर कॉन्फिडेंस और कुछ सीधा मजबूरी।

अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के पोस्टपोन होने की खबरें काफी समय से थीं लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो ये तय है कि फिल्म 25 जनवरी 2018 को ही रिलीज़ होगी और इसी के साथ, ये फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की अय्यारी के साथ क्लैश भी होगी।
दिलचस्प ये है कि अय्यारी नीरज पांडे की फिल्म है। नीरज पांडे औऱ अक्षय कुमार की ट्यूनिंग के बारे में तो सब जानते हैं। नीरज ने ही अक्षय को सीरियस सिनेमा और देशभक्ति फिल्मों का सुपरस्टार बना दिया।
अब देखना है कि वाकई ये तीन फिल्में एक ही दिन रिलीज़ होंगी। या फिर कुछ आगे पीछे होगा -


Click it and Unblock the Notifications