#JustIn: टल गया 2018 का ओपनिंग महाक्लैश....अक्षय कुमार Vs अक्षय कुमार
Recommended Video

2018 का सबसे बड़ा क्लैश था 25 जनवरी 2018 क्योंकि एक साथ अक्षय कुमार, अपनी ही दो फिल्मों को रिलीज़ करने के लिए अड़ गए थे। दरअसल, अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 भी इसी दिन रिलीज़ होने वाली थी कि अक्षय ने अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज़ डेट भी इसी दिन अनाउंस कर दी।
लेकिन अक्षय इतने भी ओवर कॉन्फिडेंट नहीं है। अब खबर है कि ये महाक्लैश टल गया है। और ज़ाहिर सी बात है कि अक्षय कुमार इतनी बड़ी बेवकूफी नहीं कर सकते, तो ये महाक्लैश भी प्लान रहा होगा।

अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के पोस्टपोन होने की खबरें काफी समय से थीं। अब अगर सूत्रों की मानें तो ये तय है कि फिल्म तमिल न्यू ईयर, 13 अप्रैल 2018 को रिलीज़ होगी।
वहीं 25 जनवरी को अक्षय कुमार की पैडमैन, सिद्धार्थ मल्होत्रा की अय्यारी के साथ क्लैश भी होगी। दिलचस्प ये है कि अय्यारी नीरज पांडे की फिल्म है।
नीरज पांडे औऱ अक्षय कुमार की ट्यूनिंग के बारे में तो सब जानते हैं। नीरज ने ही अक्षय को सीरियस सिनेमा और देशभक्ति फिल्मों का सुपरस्टार बना दिया।
अब देखना है कि वाकई ये तीन फिल्में एक ही दिन रिलीज़ होंगी। या फिर कुछ आगे पीछे होगा -


Click it and Unblock the Notifications
