Latest.. अक्षय कुमार की 'पैडमैन'.. शानदार नई झलक और ट्रेलर का धमाका!
Recommended Video

2018 की फिल्में अब दर्शकों के सामने आना शुरु कर चुकी हैं। अगले साल सबसे पहला धमाका करने वाले हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार। फिल्म 'पैडमैन' के साथ अक्षय मध्यम वर्गीय दर्शकों के दिल पर राज़ करने वाले हैं। बहरहाल, फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
फिल्म के इस पोस्टर देखकर आप भी कहेंगे.. कि अक्षय कुमार की यह फिल्म उम्दा होगी। सामाजिक मुद्दे पर बनी यह बॉयोपिक फिल्म काफी समय से चर्चा का विषय रही है। पोस्टर में अक्षय के साथ उनकी पत्नी बनीं राधिका आप्टे दिख रही हैं.. जिनका लुक काफी बढ़िया दिया गया है।

पोस्टर के साथ ही अक्षय कुमार ने हिंट दिया है कि फिल्म का ट्रेलर जल्दी ही दर्शकों के सामने आने वाला है। बता दें, पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज होने वाली है.. लिहाजा, दिसंबर अंत तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा।
यहां जानें क्यों सुपरहिट होगी फिल्म-


Click it and Unblock the Notifications