अक्षय कुमार करेंगे 100 करोड़ का क्रिसमस धमाका, 14 दिसंबर 2018, चीन हुआ पैडमैन BOOKED
अक्षय कुमार के लिए 2018 की अंत शानदार होने वाला है। 29 नवंबर को उनकी 500 करोड़ी फिल्म 2.0 रिलीज़ हो रही है जो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला सकती है। वहीं अब अक्षय कुमार की पैडमैन, चीन में 14 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। अक्षय कुमार ने खुद एक पोस्टर ट्वीट कर ये जानकारी दी।
दिलचस्प ये है कि अक्षय कुमार के इस चीनी पोस्टर पर केवल अक्षय कुमार और सोनम कपूर को जगह मिली है। राधिका आप्टे को इस पोस्टर में जगह नहीं मिली है। वहीं जिस तरह, चीन में सामाजिक संदेश वाली बॉलीवुड फिल्में धूम मचा रही हैं, ये तय है कि अक्षय कुमार की पैडमैन भी चीन के दर्शकों के दिल में जगह बना लेगी।

गौरतलब है कि चीन में पहले दिसंबर में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज़ होने वाली थी लेकिन उस फिल्म को अब आगे बढ़ाकर जनवरी या फरवरी में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात का फायदा अक्षय कुमार ने उठाया और पैडमैन अब चीन में क्रिसमस पर पूरा माहौल बनाती नज़र आएगी।
अब तक पैडमैन ने भारत में कुल 80 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में देखना है कि चीन में ये फिल्म क्या धमाका करती है। क्योंकि इसी तरह सीक्रेट सुपरस्टार ने भी भारत में लगभग 75 करोड़ की कमाई की थी लेकिन अपने विषय के कारण फिल्म ने चीन में धुंआधार कमाई की थी। हाल ही में रानी मुखर्जी की हिचकी का भी यही हाल रहा।
जानिए बॉलीवुड फिल्मों का कैसा रहा है चीन में प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications











