सूर्यवंशी और बेल बॉटम फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अक्षय कुमार का ऑफिशियल बयान- Independence Day पर होगी रिलीज?
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की दो फिल्में 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' के लिए फ़ैन्स काफ़ी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। इन दोनों फ़िल्मों के रिलीज़ को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि ये दोनों फ़िल्म 15 अगस्त 2021 को रिलीज़ हो सकती है।
अपनी अपकमिंग फ़िल्मों 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' के रिलीज़ पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इन फ़िल्मों के लेकर फ़ैन्स की उत्सुकता मुझे हम्बल फ़ील करवा रही है। दोनों फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स ने साफ़ किया है कि फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी ऐसे में ये फ़िल्में 15 अगस्त के दिन रिलीज़ नहीं होंगी।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फ़िल्म से जुड़ा एक सीन की फ़ोटो शेयर करते हुए कहा- 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' के रिलीज के लिए फ़ैन्स की उत्साह देखकर मैं हम्बल (विनम्र) हूं। हालांकि, यह अटकलें पूरी तरह से गलत हैं कि दोनों फिमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होंगी। इन दोनों फ़िल्में के प्रोड्यूसर्स इनके रिलीज़ डेट पर काम कर रहे हैं और सही समय पर रिलीज़ को लेकर एनाउंसमेंट करेंगे।
अक्षय कुमार की दोनों अपकमिंग फिल्में 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' देशभक्ति पर आधारित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते पिछले काफ़ी समय से इन फ़िल्मों की रिलीज़ डेट लगातार टल रही है। ऐसे में फ़ैन्स इन दोनों फ़िल्म के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। अक्षय कुमार के ऑफिशियल एनाउंसमेंट के बाद फ़ैन्स का इंतज़ार और बढ़ गया है।

सूर्यवंशी और बेल बॉटम कब होगी रिलीज
हालांकि इन दोनों फ़िल्मों को लेकर कई बार यह भी ख़बरें आईं कि दोनों फ़िल्म ओटीटी पर रिलीज़ की जा सकती हैं। लेकिन, अब साफ़ हो गया है कि अक्षय कुमार की दोनों फ़िल्म सूर्यवंशी और बेल बॉटम सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी।

कोरोना संकट
अक्षय कुमार की दो फ़िल्में भले कोरोना संकट के चलते रिलीज़ न हो पा रही हों लेकिन वे जल्द ही अपनी फ़िल्म रामसेतू की शूटिंग शुरू कर चुके हैं हालांकि कोरोना के चलते ये फिल्म अटक गई है।

जून में शुरू होगी रामसेतू की शूटिंग
ख़बरों की माने तो रामसेतू फ़िल्म की शूटिंग जून महीने की शुरुआती हफ़्ते से शुरू हो जाएगी। इस फ़िल्म में VFX का भी यूज किया जाना है जिसके लिए फ़िल्मसिटी में ख़ास सेट लगा दिया गया है। इसके साथ ही फ़िल्म का कुछ हिस्सा श्रीलंका में भी शूट होना है। इस फ़िल्म के कई सीन अंडरवाटर शूट होने हैं। अक्षय कुमार के साथ इस फ़िल्म में जैकलीन फ़र्नांडिस और नुसरत भरूचा भी दिखाई देंगे।

अतरंगी रे
अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वैसे तो इसकी रिलीज डेट अगस्त 2021 में फाइनल हुई थी लेकिन कोरोना के चलते अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

बच्चन पांडे
अक्षय कुमार अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं। ये फिल्म साल 2022 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

पृथ्वीराज
यशराज बैनर तले अक्षय कुमार पृथ्वीराज नामक फिल्म भी कर रहे हैं। इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज किया जाना था। जिसका यशराज ऑफिशियली ऐलान भी कर चुका था।


Click it and Unblock the Notifications