#Blockbuster: अक्षय कुमार करने वाले हैं एक और कॉमेडी धमाका.....टॉयलेट में!
अक्षय कुमार का नया धमाका तैयार है। भले ही हाउसफुल 3 अभी रिलीज़ हो रही है और इसके बाद भी उनके पास लाइन लगी है। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने फेवरिट नीरज पांडे के साथ एक बार फिर से हाथ मिला लिया है।
और फिल्म का नाम सुनते ही आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। फिल्म का नाम है टॉइलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
[#BackOnTrack: अक्षय आए नहीं कि दौड़ पड़ी है हेरा फेरी 3!]
नीरज पांडे ने अक्षय कुमार से ये आईडिया डिस्कस किया और अक्षय को ये आईडिया काफी पसंद आया। फिल्म का बजट कुल 86 करोड़ होगा और अक्षय की हां के बाद अब फिल्म पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
वैसे भी अक्षय कुमार और नीरज पांडे एक साथ स्पेशल 26, बेबी और रूस्तम में साथ काम कर चुके हैं। और अब ये उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी। हालांकि अक्षय कुमार को नीरज पांडे ही डायरेक्ट करेंगे या नहीं इसमें फिलहाल शक है।
जानिए अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications