धो डाला: अक्षय कुमार का ये नया प्रोजेक्ट सबकी वाट लगा देगा!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार का अगला अनाउंसमेंट ज़बर्दस्त होने वाला है। और जहां तक है ये पॉलिटिक्स और व्यंग्य यानि कि मज़ाक का मिला जुला रूप होने वाला है।
क्योंकि अक्षय कुमार का अगला प्रोजेक्ट है सुभाष कपूर के साथ। हाल ही में सुभाष को अक्षय कुमार के घर के बाहर देखा गया और माना जा रहा है कि शायद दोनों के बीच कोई स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है।
[अमीर बिगड़ैल लड़का है सलमान? - अरशद वारसी, जॉली एलएलबी]
सुभाष कपूर एक राजनैतिक पत्रकार रहे हैं, जिन्होंने बाद में फिल्मों का रूख किया और फंस गए रे ओबामा और जॉली एलएलबी जैसी फिल्में दी। ज़्यादातर सुभाष कपूर Satire यानि कि व्यंग्य कसते हैं जो इतने तीखे होते हैं कि लोगों की बैंड बजा देते हैं।
उनकी पिछली फिल्म जॉली एलएलबी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुई और ये एक अमीर आदमी के हिट एंड रन केस पर बनी थी। फिल्म में अरशद वारसी ने वकील का किरदार निभाया था।
और अब अक्षय कुमार के साथ भी सुभाष किसी को धोने की तैयारी पक्का कर रहे हैं। जानिए अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications
