अक्षय ने बुक किया 15 अगस्त 2019....फिल्म का नाम है #LandOfLungi
अक्षय कुमार अब देशभक्ति किंग बन चुके हैं और उन्होंने तय कर लिया है कि जब तक लोग उन्हें इस अवतार में देखना चाहते हैं तब तक वो फैन्स के निराश नहीं करेंगे।
यही वजह है कि अक्षय ने अपना अगला देशभक्ति प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। और अगर सूत्रों की मानें तो ये 2019 के 15 अगस्त वीकेंड में रिलीज़ हो सकता है।

अक्षय की इस नई फिल्म का नाम होगा LOL जिसका पूरा नाम है - लैंड ऑफ लुंगी (लुंगी का देश)। अब फिल्म का विषय पूरी तरह से क्या है ये किसी को नहीं पता है।
फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे साजिद नाडियाडवाला और ये पूरी तरह से देशभक्ति फिल्म होगी। इतना ही नहीं, हो सकता है कि रोबोट सीक्वल के बाद साजिद नाडियाडवाला अक्षय कुमार की साउथ की लोकप्रियता का पूरा फायदा उठाएं।
वहीं दूसरी तरफ 15 अगस्त भी अक्षय के नाम बुक हो चुका है। रूस्तम, टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद 2018 के 15 अगस्त वीकेंड पर गोल्ड रिलीज़ होगी।
वैसे जानिए 15 अगस्त पर रिलीज़ फिल्मों का SCORE CARD -


Click it and Unblock the Notifications












