SHOCK: अक्षय की खिलाड़ी सीरीज़ की अगली फिल्म....नए हीरो के साथ!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार को बॉलीवुड में अगर किसी ने बनाया है तो वो है खिलाड़ी सीरीज़ की फिल्में। हिट हो या फ्लॉप, एवरेज या ब्लॉकबस्टर, इन खिलाड़ी फिल्मों ने अक्षय कुमार को एक नई पहचान दे दी।
और यही कारण था कि कई सालों तक ये सीरीज़ सबका दिल जीतने में लगी रही। अक्षय कुमार के साथ इस सीरीज़ की आठ फिल्में रिलीज़ हुईं। और अब इस सीरीज़ की नौंवी फिल्म की रिलीज़ की तैयारी है।
[LEAKED: हाउसफुल 3 का धमाकेदार क्लाईमैक्स]
लेकिन इस बार फिल्म का हीरो बदल गया है। जी हां, अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज़ की अगली फिल्म के हीरो होंगे दीपक डोबरियाल। दीपक ने तनु वेड्स मनु और ओमकारा जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में धमाका किया था।
और अब दीपिक डोबरियाल खिलाड़ी सीरीज़ की अगली फिल्म के हीरो बनने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग ज़्यादातर आगरा में होगी। हालांकि आर्यमन रामसे की अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया जा रहा है एक आईटम नंबर के लिए।
[BANG ON: 6 पैक हों या 8 पैक...एक पंच और खल्लास - अक्षय]
जानिए अब तक अक्षय कुमार की खिलाड़ी फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications











