अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

akshay-kumar-s-next-film-title-and-release-date-announced-the-great-indian-rescue

The Great Indian Rescue: पूजा एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म "द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू" अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। बीच में फिल्म के ओटीटी रिलीज की भी अफवाहें थीं। लेकिन सभी अफवाहों को शांत करते हुए मेकर्स ने फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 5 अक्टूबर 2023 तय की गई है। यह फिल्म दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने भारत के पहले कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भुमिकाओं में नजर आएंगे।

भारत के पहले कोल माइन रेस्क्यू पर बनी है फिल्म

अक्षय कुमार फिल्म में माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के किरदार में नजर आएंगे, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था। यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है।

बता दें, इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई करेंगे, जिन्होंने पहले अक्षय कुमार के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म रुस्तम में काम किया था। वहीं, पूजा एंटरटेनमेंट के साथ यह अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, वरुण बडोला, रवि किशन, अनंत महादेवन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X