Video: देखिए अक्षय कुमार की 'बेबी' का Small टीजर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेबी' का टीजर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर शेयर किया। आपको बता दें, नीरज पांडे के निर्देशन में बनी बेबी एक एक्शन फिल्म है।

टीजर शेयर करने के साथ अक्षय ने फैंस को बताया कि फिल्म का ट्रेलर तीन दिसंबर को लांच होगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "यहां बेबी सिजल है, जिसका इंतजार है। फर्स्ट लुक तीन दिसंबर को लांच होगा।"

हालांकि, टीजर में फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया गया है। बल्कि खिलाड़ी अक्षय वीडियो में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन हां, टीजर में अक्षय का मूंछों वाला नया लुक देखने लायक है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के टीजर ने नीरज पांडे की इस फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। अक्षय ने लिखा, 'मुझे 'बेबी' फिल्म में नीरज के साथ काम करना अच्छा लगा और मैं सारे एक्शन करीब से देखना चाहता हूं।' आपको बता दें, फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राना डग्गूबती, अनुपम खेर और डैनी डेंजोंगपा भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल यानि 2015 में रिलीज होगी।

<iframe width="528" height="297" src="//www.youtube.com/embed/w-Q95MgjjS0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X