हॉटस्टार पर लक्ष्मी: रिलीज़ से पहले बदला फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का मुस्लिम नाम आसिफ?
अक्षय कुमार - कियारा आडवाणी स्टारर लक्ष्मी, 9 नवंबर शाम 7:30 बजे, हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है लेकिन रिलीज़ से एक दिन पहले फिल्म की टीम ने फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का नाम बदलने पर पूरा ज़ोर डाला। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का नाम है आसिफ।
वहीं फिल्म में कियारा आडवाणी एक हिंदू लड़की का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में फिल्म में लव जिहाद की कंट्रोवर्सी होने के पूरे आसार दिख रहे थे। लेकिन फिल्म में इससे भी बड़ी दिक्कत थी।

दरअसल, फिल्म में अक्षय के किरदार आसिफ के ऊपर एक हिजड़े का भूत चढ़ जाता है। और इसी अवतार में अक्षय कुमार को शिव भक्ति से लेकर तांडव करते तक दिखाया गया। धर्म इस देश में कितनी बड़ी मुश्किलें खड़ी कर देता है ये तो हम सब जानते हैं।
अब ऐसे में एक मुस्लिम लड़के पर हिंदू भूत और हिंदू भक्ति पता नहीं कितनों को हज़म होती है। बस इसी कारण सब चाहते थे कि अक्षय का नाम बदल दिया जाए। लेकिन फिर इस बारे में फैसला ना में ही लिया गया और अंतिम समय में कोई बदलाव फिलहाल नहीं किया गया है।
जानिए रिलीज़ से पहले, लक्ष्मी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











