अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, शोक में डूबे खिलाड़ी कुमार ने किया ये पोस्ट!

सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। बीतें दिन ज्यादा तबियत बिगड़ने के कारण उनको मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिवार के आग्रह पर अस्पताल ने अरुणा भाटिया की ट्रीटमेंट की डिटेल्स को छि‍पाकर रखी थीं। लेकिन अब वो इस दुनिया से रुखसती ले चुकी हैं। उनकी देहांत की खबर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होने भावुक होकर एक ट्वीट किया है और लिखा है कि.. 'वह मेरी कोर थी। आज मैं अपने अस्तित्व में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से फिर मिल गईं।

Recommended Video

Akshay Kumar की मां का निधन, एक्टर ने लिखी emotional post- असहनीय है ये दर्द |FilmiBeat

akshay kumar, अक्षय कुमार

मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति!' अक्षय कुमार के इस पोस्ट के बाद लोग तेजी से इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी माता की आत्मा की शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं।

अपनी मां की तबियत को लेकर अक्षय कुमार काई दिनों से चिंता में थे और फैंस से कहा था कि वो प्रार्थना करें। बीते दिन उन्होने एक ट्वीट किया था और लिखा था कि..

'आप लोगों की प्रार्थना देखकर मैं काफी खुश हुआ हूं, ये मेरी मां के लिए मददगार साबित होंगी।' अक्षय कुमार के करीबी और सितारे लगातार अरुणा भाटिया को लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X