नहीं रहीं अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया, अजय देवगन से जैकलीन फर्नांडिस समेत बॉलीवुड ने जताया दुख
अक्षय कुमार के बर्थडे से पहले उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए लिखा कि वह असहनीय दर्द से जूझ रहे हैं। अक्षय कुमार के कठिन समय में उनके साथी कलाकारों ने भी दुख जताया और उन्हें हिम्मत देते हुए पोस्ट लिखे।
Recommended Video
अक्षय कुमार के साथ दोस्त और बॉलीवुड सितारे अजय देवगन, जैकलीन फर्नांडिस से लेकर अन्य हस्तियों ने पोस्ट किया। अक्षय कुमार ने बुधवार की सुबह पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी मां का निधन हो गया है। वह लिखते हैं, वह मेरी सब कुछ थीं, आज मैं अहसनीय दर्द से गुजर रहा हूं। आज सुबह मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह मेरे पिता के पास दूसरी दुनिया में चली गई हैं। मैं सभी की प्रार्थना का सम्मान करता हूं। ओम शांति।

बता दें अक्षय कुमार हाल में ही विदेश में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे लेकिन दो दिन पहले मां की तबीयत बिगड़ने के चलते वह भारत लौट आए। भारत आने के बाद वह लगातार मां के साथ ही थे और मां का ध्यान रख रहे थे।

अक्षय कुमार की मां के निधन पर अजय देवगन ने जताया दुख
अजय देगवन ने अक्षय कुमार को हिम्मत देते हुए लिखा, डियर अक्की, अरुणा जी की आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं साथ हैं।

नील नितिन मुकेश
अक्षय कुमार की मां के निधन पर अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी संवेदना प्रकट की। वह लिखते हैं- आपको और परिवार के प्रति गहरी संवेदना सर।

निम्रत कौर
एक्ट्रेस ने लिखा, बहुत दुखद है आपके इस भारी संकट पर। इस मुश्किल घड़ी में आपको और पूरे परिवार के लिए गहरी संवेदना और मेरी प्रार्थना। सतनाम वाही गुरु।

रेणुका शहाणे
हम साथ साथ हैं फेम एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने लिखा, इस असहनीय क्षति पर आपको और आपके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ओम शांति।

पूजा भट्ट
एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने अक्षय कुमार को हिम्मत देते हुए लिखा, मेरी गहरी संवेदना! आप इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत रखे।

जैकलीन से लेकर निखिल आडवाणी ने भी दुख जताया
अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में कर चुकीं जैकलीन फर्नांडिस ने अक्षय के पोस्ट पर दुख जताया। वहीं निखिल आडवाणी समेत कई हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया।


Click it and Unblock the Notifications











