अक्षय कुमार ने ऑस्ट्रेलिया में रच दिया इतिहास- मिशन मंगल ने कमा लिए इतने करोड़
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म मिशन मंगल की कामयाबी का जश्न मना रहें हैं और ये फिल्म उनकी सबसे बड़ी ओपनर के साथ साथ सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। अब ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसी खबर आ रही जिसको सुनकर अक्षय कुमार के फैंस काफी ज्यादा खुश होने वाले हैं। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने ऑस्ट्रेलिया में झंडे गाड़ दिए हैं और अक्षय कुमार की भारत से बाहर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक मिशन मंगल ने 1 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया में करीब 2.91 करोड़ का कारोबार किया है और अभी भी फिल्म चल रही है।

वहीं इंडिया के बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो इस फिल्म ने 187 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म तो एक बड़ी हिट साबित हो चुकी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी।
अब अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काम कर रहे हैं और काफी जल्दी वो फिल्म लक्ष्मी बम का भी शूट शुरु करने वाले हैं। अक्षय कुमार लगातार कई फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
कमाई की बात करें तो उनकी फिल्म 100 करोड़ आसानी से कमा ही लेती हैं। मिशन मंगल की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











