LEAKED: हाउसफुल 4 के सेट से लीक हुआ अक्षय कुमार का पहला धमाकेदार लुक
Recommended Video

हाउसफुल 4 की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। और जैसे ही फिल्म की शूटिंग वापस शुरू हुई, फिल्म से अक्षय कुमार का एक लुक लीक हो गया है। अक्षय कुमार इस तस्वीर में पुरानी ज़माने के योद्धा के रूप में नज़र आ रहे हैं। उनका ये लुक काफी हद तक पेशवा बाजीराव जैसा भी लग रहा है। गौरतलब है कि हाउसफुल 4 का प्लॉट काफी दिलचस्प है।
हाउसफुल 4 एक हॉरर कॉमेडी है जहां फिल्म की कहानी दो सदियों में है। एक समय तो आज का है लेकिन फिल्म का दूसरा टाइम ज़ोन होगा बहुत पुराने राजा महाराजा के समय का। फिल्म के इस हिस्से की कहानी बाहुबली से प्रेरित होगी और इसी समय की एक तस्वीर लीक हुई है।

माना जा रहा है कि ये कहानी बाहुबली से ही प्रेरित रहेगी और इसलिए बाहुबली के सेट और सीन दोनों कॉपी किए जाएंगे। इस फिल्म में पीरियड सीन डाला गया है जिसमें बाहुबली के सीन कॉपी किए गए हैं, इसमें वॉर सीन भी हैं लेकिन ये सारे सीन कॉमेडी हैं। यानी बाहुबली का कॉमेडी वर्जन हाउसफुल 4 में दिखाया जाएगा। ये पहले ही सामने आ चुका है कि इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई जाएगी।
फिल्म की मुख्य कास्ट है अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा। साजिद नाडियाडवाला फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे भारी बजट में बनाया जा रहा है। 75 करोड़ का बजट केवल फिल्म के वीएफएक्स के लिए रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications