फैन्स का फैसला - अक्षय कुमार की लक्ष्मी फ्लॉप, IMDb पर गिरती ही जा रही रेटिंग
अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी रिलीज़ हो चुकी है और इस अजीब सी फिल्म की इज्ज़त बचाते हैं लक्ष्मी की भूमिका में दिखने वाले शरद केलकर। ट्विटर पर लोगों ने फिल्म देखने के बाद अक्षय कुमार की असफल कोशिश पर काफी खरी खोटी सुनाई है।
वहीं फिल्मों की सबसे बड़ी वेबसाइट IMDb पर फिल्म की रेटिंग इसके रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों में लगातार गिरती जा रही है और फिलहाल 2 के आसपास पहुंच चुकी है।

और इसका कारण साफ है - फिल्म में ऐसा कुछ था ही नहीं जिसकी तारीफ की जा सके। सिवाय एक इंसान के। और वो इंसान थे शरद केलकर, जिन्होंने फिल्म में किन्नर लक्ष्मी की भूमिका निभाई। फिल्म की पूरी समीक्षा आप यहां पढ़ सकते हैं - लक्ष्मी फिल्म रिव्यू।
बात करें अगर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की जोड़ी की तो लोगों ने उसे भी जमकर बातें सुनाई है। देखिए फिल्म के बारे में लोगों की क्या राय है और जनता का आखिरी फैसला क्या है -


Click it and Unblock the Notifications