अक्षय कुमार की खिलाड़ी को पूरे हुए 28 साल, पहली हिट, जानिए कितनी थी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी की रिलीज़ को पूरे 28 साल हो चुके हैं। फिल्म 5 जून को 1992 को रिलीज़ हुई थी और अक्षय कुमार के करियर की पहली हिट फिल्म थी। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा हलचल नहीं मचाई थी।
खिलाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 3.6 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को याद करते हुए अब्बास मस्तान ने अक्षय कुमार को टैग किया और लिखा - हमारी पहली फिल्म। आपको याद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने भी अब्बास मस्तान को जवाब देते हुए लिखा - मैं कैसे भूल सकता हूं अब्बास मस्तान भाई। ये मेरे लिए केवल एक फिल्म नहीं थी। बल्कि इस फिल्म ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मेरे करियर की नींव रखी थी।
अक्षय ने साथ ही अब्बास मस्तान को अपनी पहली हिट फिल्म के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा आज मैं इस फिल्म के नाम से जाना जाता हूं। आज ये मेरा नाम है। मुझे खिलाड़ी देने के लिए धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications












