भारत में धमाका करने के बाद जापान में भी धमाल करेगी केसरी- अक्षय कुमार ने बताई रिलीज डेट
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने रिलीज होकर तहलका मचा दिया था और लोगों ने इस फिल्म का तहेदिल से स्वागत किया था। फिल्म में 21 सिख सैनिकों की सच्ची कहानी दिखाई गई है जो कि 10000 अफगान सैनिकों से भिड़ जाते हैं। अब इस फिल्म के इंडिया में सुपरहिट हो जाने के बाद जापान में रिलीज होने जा रही है। इससे जुड़ा हुआ एक पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार ने केसरी के जापान रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि ये फिल्म जापान में 16 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार ने काफी शानदार अभिनय किया है और उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं थीं जिनका रोल काफी छोटा सा है।

अक्षय कुमार उन अभिनेताओं में से हैं जो कि साल में कई फिल्में लेकर आते हैं और ज्यादातर फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाका कर जाती है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो, ये लड़ाई 1897 में हुई थी।
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म को शानदार बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत की है। अब इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म जापान में भी सफलता के झंडे गाड़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











