कैंसल हुआ Akshay Kumar का इंटरनेशनल टूर द एंटरटेनर्स का अमेरिका कॉन्सर्ट

Akshay Kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने के कारण सुर्खियों में हैं। इसके अलावा खबरें आई है कि खिलाड़ी कुमार का शो फॉरेन टूर द एंटरटेनर्स का जो अमेरिका में कॉन्सर्ट होने वाला था वह रद्द हो गया है। यह अभिनेता और फैंस के लिए झटका देने वाली खबर है। इस वक्त इन सबको लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे विवाद भी चल रहे हैं और कुछ लोग तो अक्षय के सपोर्ट में आ रहे हैं और कुछ उनको ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म सेल्फी ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक साबित हो रही है, तो ऐसे में कहा जा रहा है कि एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसी बीच एक्टर के हाथ एक बार फिर असफलता लग रही है, जो कि खिलाड़ी कुमार के लिए सही नहीं हैं।

अक्षय कुमार अपने फॉरेन टूर द एंटरटेनर्स को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। उनके साथ इस टूर पर दिशा पाटनी, नोरा फतेही, मौनी रॉय, सोनम बाजवा, जसलीन रॉयल, अपारशक्ति खुराना और स्टेबिन बेन भी शामिल हैं। टूर को लेकर अब जानकारी सामने आई है कि इसे कैंसिल कर दिया गया है क्योंकि इसके लिए दर्शक ही नहीं मिले।

हालिया रिपोर्ट की मानें तो, द एंटरटेनर्स टूर का कॉन्सर्ट 4 मार्च को न्यू जर्सी में होने वाला था, लेकिन शो के प्रमोटर ने अब शो के कैंसिल होने की घोषणा कर दी है। टूर के प्रमोटर की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है।

स्टेटमेंट में बताया गया है कि कॉन्टर्स की टिकटों की कम बिक्री के कारण ये फैसला लिया गया है क्योंकि प्रमोटर्स किसी भी तरह का नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं। स्टेटमेंट में आगे ये भी बताया गया कि जिन्होंने शो की टिकट खरीद ली है उनको उनके पैसे जल्द से जल्द वापस कर दिए जाएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X