..................... Akshay Kumar's Housefull 4 has a long list of guests - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 के मेहमान बने सलमान खान और विद्या बालन, दीवाली पर धमाका

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 की हालत काफी समय से अच्छी नहीं चल रही थी। लेकिन अब फिल्म धीरे धीरे पटरी पर आ चुकी है। और सेट पर एक के बाद एक बड़े बड़े लोग नज़र आ रहे हैं। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने पहले फिल्म के लिए एक अहम हिस्सा शूट किया। इसके बाद, फिल्म के सेट पर नज़र आए, अक्षय कुमार के खास दोस्त, क्रिकेटर शिखर धवन।

फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला और साजिद से मिलने सेट पर कुछ दिन पहले पहुंचे थे सलमान खान। हालांकि सलमान फिर दो दिन बाद लौटे और साजिद से मिले। अब सलमान की मुलाकात का असर, फिल्म पर दिख सकता है। वहीं अब फिल्म के सेट पर दिखी हैं विद्या बालन।

akshay-kumar-s-housefull-4-has-a-long-list-of-guests

दरअसल, विद्या पास में मिशन मंगल की शूटिंग कर रही थीं और इसलिए वो फिल्म के सेट पर सबसे मिलने पहुंची। मिशन मंगल में भी विद्या अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। गौरतलब है कि हाउसफुल 4 के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं गुज़रे हैं। पहले तो फिल्म से नाना पाटेकर को तनुश्री दत्ता के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बाहर किया गया।

इसके बाद तनुश्री दत्ता के इन आरोपों ने पूरे बॉलीवुड को जगा दिया और हाउसफुल 4 डायरेक्टर साजिद खान के बारे में हीरोइनें ने खुलकर शर्मनाक बातें बोलीं। जिसके बाद साजिद को भी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया। फिल्म की कमान फिल्म के लेखक साजिद - फरहाद फेम साजिद को सौंपी गई।

अब ये फिल्म दीवाली पर रिलीज़ हो रही हैं। ऐसे में विद्या - सलमान का कैमियो फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। देखिए सलमान खान के कुछ यादगार कैमियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X