#Smart: हाउसफुल 3 के बाद CARFULL हुए अक्षय कुमार...ब्रिलियंट प्लान!
अक्षय कुमार धीरे धीरे हर चीज़ के मास्टर होते जा रहे हैं और ताज़ा है हाउसफुल 3 प्रमोशन। फिल्म 3 जून को रिलीज़ हो रही है और इसके लिए अक्षय ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना शुरू कर दिया है।
उनका ताज़ा प्लान किफायती भी है, बजट के अंदर भी और सुपरहिट भी। दरअसल, अक्षय ने तय किया है कि उनकी टीम जहां भी प्रमोशन के लिए जाएगी एक साथ जाएगी। इसके लिए हाउसफुल 3 की पूरी टीम एक कार में बैठ कर निकल पड़ती है।
[#Confident: हाउसफुल 3 से बड़ा धमाका...शर्त के साथ!]
रास्ते में सब करते हैं डबस्मैश और इसी से हो रहा है सोशल मीडिया पर भी फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन। इसे कहते हैं ब्रिलियंट प्लान। वैसे हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए भी हाउसफुल 3 की टीम ने बेहतरीन आईडिया निकाला था।
[LEAKED: हाउसफुल 3 का धमाकेदार क्लाईमैक्स]
अपने फैन्स aKKIANS के लिए अक्षय कुमार ने ज़बर्दस्त तरीका निकाला। 100 शहरों में एक साथ हाउसफुल का ट्रेलर लॉन्च यानि कि सारे akkians ने ही सबसे पहले हाउसफुल 3 का ट्रेलर देखा। अब मानिए चाहे ना मानिए लेकिन ये आईडिया ब्रिलियंट है हर फैन को स्पेशल फील कराने का -


Click it and Unblock the Notifications