अक्षय कुमार का हाउसफुल 3 लोगो...लोटपोट होने का RED ALERT!
अक्षय कुमार की हाउसफुल 3 का लोगो आ चुका है और ऐसा लग रहा है कि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अभी से फिल्म के लिए हंसी के ठहाकों का रेड एलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि हम से पूछिए तो हाउसफुल और हाउसफुल 3 के लोगो ज़्यादा दिलचस्प थे।
3 जून को रिलीज़ हो रही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 3 जहां अक्षय हंसा हंसा के सबको लोटपोट करने वाले हैं। क्योंकि उनका किरदार ही ऐसा है।
[BEST हैं अक्षय...100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस घाटा बचाया!]
फिल्म में अक्षय कुमार मल्टीपल पर्सनैलिटी डिज़ऑर्डर वाले व्यक्ति बने हैं। यानि कि हर थोड़ी देर पर वो कुछ और बन जाएंगे और उन्हें याद ही नहीं होगा कि पांच मिनट पहले वो कौन थे।
बस यही फिल्म का पंच है और अक्षय इस प्लॉट के इर्द गिर्द ही हंसी के ठहाके लगवाने वाले हैं। क्योंकि फिल्म का सारा कन्फ्यूजन ही उनके ढेर सारे लोगों की वजह से होगा। हर थोड़ी देर पर अक्षय एक नए इंसान बन जाएंगे।
[हाउसफुल 3 का क्लाईमैक्स....धमाकेदार]
देखिए हाल ही में आई कुछ फिल्मों के बेहतरीन लोगो -


Click it and Unblock the Notifications

