..................... Akshay Kumar's high budget double role sci fi project Mission Lion goes to backburner | अक्षय कुमार भव्य साईंस फिक्शन फिल्म मिशन लायन लंबे समय के लिए पोस्टपोन - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की मिशन लायन: डबल रोल निभाने के लिए बेहद उत्साहित थे एक्टर, ठंडे बस्ते में क्यों गई फिल्म?

अक्षय कुमार इस समय बॉलीवुड के सबसे बिज़ी एक्टर हैं लेकिन फिर भी लगातार उन्हें नए प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे हैं। इस समय अक्षय कुमार के पास कुल 12 से ऊपर फिल्मों के ऑफर हैं। अक्षय कुमार इनमें से कुछ फिल्मों को हां भी कर रहे हैं। वहीं कुछ फिल्में कैंसिल भी हो रही हैं। अब खबर है कि अक्षय कुमार की बड़े बजट की साईंस फिक्शन मिशन लायन ठंडे बस्ते में चली गई है।

माना जा रहा है कि इस फिल्म को जगन शक्ति डायरेक्ट करने वाले थे और अक्षय कुमार फिल्म में डबल रोल में दिखाई देने वाले थे। फिल्म के लिए अक्षय कुमार काफी उत्साहित थे लेकिन फिलहाल इसे काफी लंबे समय के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

akshay-kumar-s-high-budget-double-role-sci-fi-project-mission-lion-goes-to-backburner

कारण है अक्षय कुमार और जगन शक्ति का बेहद व्यस्त होना। अक्षय कुमार के पास तो फिलहाल सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। इस साल वो सात फिल्में पूरी कर सकते हैं वहीं उनकी पांच फिल्मों की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो चुकी हैं। बात करें जगन शक्ति की तो उनकी भी काफी डिमांड है। फिलहाल वो अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ अयप्पनम कोशियम रीमेक डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

मिशन लायन की कहानी शानदार कही जा रही है और इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए जगन शक्ति को तगड़ी फीस दी जा रही थी। लेकिन फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता है कि ये प्रोजेक्ट दोबारा कब शुरू होगा।

मिशन लायन से पहले शुरू हुई मिशन सिंड्रेला

मिशन लायन से पहले शुरू हुई मिशन सिंड्रेला

गौरतलब है कि अक्षय कुमार मिशन लायन की शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन फिर अक्षय कुमार को वाशु भगनानी ने मिशन सिंड्रेला की स्क्रिप्ट सुनाई और अक्षय को ये कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे तुरंत हां कर दिया। मिशन लायन से पहले मिशन सिंड्रेला की शूटिंग शुरू हो गई जो कि तमिल फिल्म रत्सासन का रीमेक है।

अक्षय कुमार की मिशन सीरीज़

अक्षय कुमार की मिशन सीरीज़

अक्षय कुमार मिशन लायन के साथ, मिशन सीरीज़ की हैट्रिक पूरी कर लेंगे। मिशन मंगल के साथ इस शानदार सीरीज़ की शुरूआत हुई थी। दिलचस्प है कि इस मिशन सीरीज़ की तीन में से दो फिल्में जगन शक्ति की होंगी। मिशन मंगल के साथ जगन शक्ति ने अपना डेब्यू किया था और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी अक्षय कुमार को सुनाई थी। अक्षय के कहने पर ही वाशु भगनानी ने इस फिल्म को फाईनेंस किया।

फिल्मों की भरमार

फिल्मों की भरमार

अक्षय कुमार के पास फिलहाल फिल्मों की भरमार है। उनके पास इस समय लगभग 17 - 18 प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें से सात फिल्में अनाउंस हो चुकी हैं और रिलीज़ को तैयार हैं या जल्दी से जल्दी पूरी हो रही हैं। हाल ही में अक्षय कुमार बच्चन पांडे, अतरंगी रे, सूर्यवंशी, रक्षाबंधन, राम सेतु और पृथ्वीराज की रिलीज़ डेट भी अनाउंस की जा चुकी है।

क्लैश हो रही हैं फिल्में

क्लैश हो रही हैं फिल्में

अक्षय कुमार की कई फिल्में क्लैश भी हो रही हैं। जहां सूर्यवंशी को सलमान खान - आयुष शर्मा स्टारर अंतिम और हॉलीवुड फिल्म मारवेल्स से भिड़ना पड़ेगा वहीं उनकी फिल्म पृथ्वीराज को जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक ज़ोरदार टक्कर देगी। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी अंग्रेज़ी फिल्म बैटमैन से क्लैश कर रही है और माना जा रहा है कि रक्षाबंधन के साथ भी कोई ना कोई फिल्म क्लैश करेगी।

साईन कर रहे हैं फिल्में

साईन कर रहे हैं फिल्में

अक्षय भले ही इस समय सबसे व्यस्त सितारे हैं लेकिन फिर भी वो लगातार नए प्रोजेक्ट्स साईन कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ मशहूर मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस का रीमेक फाईनल किया है। इसे डायरेक्ट करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ के डायरेक्टर राज मेहता और प्रोड्यूस करेंगे करण जौहर। फिल्म पर काम जल्दी ही शुरू होगा।

अभी भी ऑफर की भरमार

अभी भी ऑफर की भरमार

वहीं इस समय भी अक्षय कुमार के पास ऑफर की भरमार है। माना जा रहा है कि तमिल सुपरस्टार सूर्या ने अपनी फिल्म सुररई पोतृ के रीमेक के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया है और अक्षय कुमार ने इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर से अपने देशभक्ति अवतार में वापस आएंगे।

5000 करोड़ क्लब

5000 करोड़ क्लब

अक्षय कुमार के पास जिस तरह की फिल्मों की लाईन लगी हैं, बॉलीवुड में जल्दी ही वो 5000 करोड़ क्लब खोलने वाले एक्टर बनेंगे। यानि कि उनके करियर की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई, 5000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। दिलचस्प है कि अक्षय कुमार ने 3000 करोड़ क्लब की शुरआत भी रूस्तम के साथ की थी। इसके अलावा अक्षय कुमार इकलौते ऐसे सुपरस्टार बन चुके हैं जिन्होंने अपने करियर में 50 से ऊपर हिट फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X