Trailer- रिलीज हुआ फिल्म गुड न्यूज का मस्ती भरा ट्रेलर- हंस हंस के लोट-पोट हो जाएंगे आप
Recommended Video
सुपरस्टार अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही काफी बड़ा धमाका कर दिया है। बता दें कि ये एक कॉमेडी फिल्म साबित होगी जो कि काफी अलग तरह के सब्जेक्ट के साथ आने वाली है। ट्रेलर में आपको देखकर लगेगा कि फिल्म में काफी बड़ा धमाका होने वाला है। ट्रेलर में आप देखेंगे कि अक्षय कुमार और करीना कपूर पति पत्नी है और दोनो को बच्चा चाहिए।
कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिलता दिलजीत दोसांझ और कयारा आडवाणी के बीच में। चौकाने वाली बात तो ये हैं कि इन दोनो परिवारों का सरनेम बत्रा है और दोनो अपनी समस्या लेकर एक ही डॉक्टर के पास पहुंचते हैं।

फिर एक टेस्ट के लिए दोनो के स्पर्म एक दूसरे से बदल जाते हैं और शुरु होती है मस्ती। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं थीं और अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान काफी समय बाद वापसी कर रही हैं।
इस फिल्म को लेकर फैंस निश्चित ही इंतजार कर रहे है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। फिलहाल आप देखिए फिल्म का धमाकेरदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











