बदल गया अक्षय कुमार की फिल्म Good News का नाम- जन्मदिन पर किया नए Title का एलान
सुपरस्टार अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म गुड न्यूज को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैँ। दरअसल अक्षय कुमार की इस फिल्म के नाम में छोटा सा बदलाव किया गया है। दरअसल पहले इस फिल्म का नाम Good News था लेकिन अब इसको बदलकर Good Newws कर दिया गया है। बता दें कि इस नाम में एक W और जोड़ दिया गया है। ये एलान 9 सितंबर को अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर किया गया था।
काफी समय के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार और करीना कपूर खान एक साथ नजर आएंगे और करीना कपूर खान को बड़े पर्दे पर फिर से धमाकेदार वापसी करते हुए देखने को मिलने वाला है।

इस खबर की जानकारी करण जौहर ने ट्विटर पर देते हुए लिखा है कि फिल्म के लिए वो काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी साल के अंत में 27 दिसंबर को रिलीज होगी और इसको राज मेहता निर्देशित कर रहे हें।
इस समय अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहे हैं और फिल्म सूर्यवंशी और लक्ष्मी बम को लेकर बिजी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई थी जिसको बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा प्यार मिला था। ये फिल्म अक्षय की सबसे बड़े ओपनिंग देने वाली फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications











