..................... Akshay Kumar's Good News release date changed, will fight Salman Khan's Dabangg 3 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ रिलीज़ डेट - सलमान के जन्मदिन पर, सलमान की दबंग 3 से भिड़ेंगे अक्षय

अक्षय कुमार जैसा कॉन्फिडेंस फिलहाल बॉलीवुड में किसी के पास नहीं है और ये कॉन्फिडेंस, हर दिन केवल बढ़ता जा रहा है। अब अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ की नई रिलीज़ डेट का एलान हो चुका है। फिल्म जुलाई से पोस्टपोन हो चुकी है और अब साल का अंत करेगी 27 दिसंबर को।

लेकिन इससे भी दिलचस्प बात ये है कि 22 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है सलमान खान की दबंग 3 जो ज़ाहिर सी बात है, एक हफ्ते के अंदर तो ठंडी नहीं पड़ेगी। लेकिन फिर भी अक्षय की फिल्म एक हफ्ते बाद, चुलबुल पांडे को ठंडा करने आ रही है। कॉन्फिडेंस की बात ये कि 27 दिसंबर को है सलमान खान का जन्मदिन। यानि कि साल का अंत करेंगे अक्षय कुमार। देखिए पिछले 10 साल के अंत की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -

तो आखिरकार, अक्षय कुमार, सलमान के जन्मदिन पर उनकी सबसे सफल सीरीज़ से पंगा लेने जा रहे हैं। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को पहले धर्मा प्रोडक्शन्स की अयान मुखर्जी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ होने जा रही थी लेकिन अब वो फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है। अब ये जगह ले ली है अक्षय कुमार ने।

akshay-kumar-s-good-news-release-date-changed-will-fight-salman-khan-s-dabangg-3

अगर रिकॉर्ड उठाकर देखा जाए तो अक्षय कुमार ने काफी सालों से कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। भले ही उनके हिस्से ब्लॉकबस्टर ना हो लेकिन वो अपने प्रोड्यूसर का पैसा डूबने नहीं देते हैं। इसलिए करण जौहर ने सलमान खान के सामने अब अक्षय कुमार की चुनौती रखी है।

वैसे अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी भी ईद 2020 पर सलमान खान की इंशाल्लाह से टक्कर लेगी। खबरें थीं कि ये फिल्म पोस्टपोन हो सकती है लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X