FACTS: 8 बार सबको दे दी धोबीपछाड़, इसलिए अक्षय को करना पड़ा शाहरूख खान से मुकाबला!
अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म से जुड़ी काफी दिलचस्प बातें दर्शकों को पता चल रही हैं। जब रीमा कागती पहली बार ये फिल्म लेकर अक्षय कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने भारत में हॉकी की अहमियत बताई और एक बात सुनकर हर कोई भौंचक रह गया। वो था ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन।
दरअसल, अक्षय कुमार की गोल्ड, ओलंपिक्स में भारत के पहले हॉकी गोल्ड मेडल जीतने की कहानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक भारत ने ओलंपिक्स में 9 गोल्ड मेडल जीते हैं जिनमें से 8 हॉकी के नाम पर हैं। ये सुनकर हर कोई चौंक गया और इसलिए अक्षय ने तय किया कि ये फिल्म करेंगे।

लोग इस फिल्म की तुलना शाहरूख खान की चक दे इंडिया से कर रहे हैं। खासतौर से इसलिए भी क्योंकि चक दे इंडिया, अक्षय कुमार को ऑफर की गई थी पर उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी। लेकिन तब शायद अक्षय को हॉकी से जुड़ा ये बेहद दिलचस्प किस्सा नहीं पता था। हाल ही में फिल्म को प्रमोट करते हुए अक्षय ने कहा कि गोल्ड बहुत ही ज़रूरी फिल्म है।
अक्षय ने कहा कि हॉकी इस देश का काफी अहम हिस्सा है और इसलिए गोल्ड एक बहुत ही ज़रूरी फिल्म है। एक गोल्ड मेडल हमेशा इज़्जत मांगता है और हमें वो इज़्जत उसे देनी चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए 1948 में क्या हुआ था।
हॉकी पर बनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा कि सूरमा हॉकी पर बनी है। चक दे इंडिया हॉकी पर बनी है। ये अच्छी बात है कि हॉकी को फिल्मों में दिखाया जा रहा है।
[अक्षय कुमार का ब्लॉकबस्टर 2019 - होली, दीवाली के बाद क्रिसमस भी किया लॉक]
अक्षय कुमार ने फिल्म के सारे किरदारों को एक एक कर मिलवाया है। और हर किरदार के बारे में कुछ कुछ बताया। गोल्ड 1948 में सेटअप है और अक्षय कुमार एक बार फिर आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस करवाने वाले हैं। वैसे भी आज़ादी बॉक्स ऑफिस आधिकारिक तौर पर उनके नाम हो चुका है।
मिलिए अक्षय कुमार की पूरी टीम से -


Click it and Unblock the Notifications












