Just In: अक्षय कुमार की गोल्ड का नया धमाका - सीधे शाहरूख खान को टक्कर
अक्षय कुमार की गोल्ड, 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी टीम के मैनेजर, तपन दास की भूमिका में है जो भारत को ओलंपिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल दिलाने की कोशिश करेगा। और इस कोशिश के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े हैं, यही फिल्म की कहानी है।
अब फिल्म का टाईटल ट्रैक - घर लाएंगे गोल्ड रिलीज़ किया जा चुका है। ये गाना दलेर मेंहदी की आवाज़ में काफी फब रहा है। और इस गाने को सुनकर आपको सीधे एक गाने की याद आएगी - चक दे इंडिया। गाने का कलेवर जोश भरा और देशभक्ति का मिक्स है जो कि इस साल का एंथम बन सकता है।

वैसे ये गाना आपको जॉन अब्राहम की दन दना दन दन करेंगे गोल की भी याद दिलाएगा। फिल्म से जुड़ी काफी दिलचस्प बातें दर्शकों को पता चल रही हैं। जब रीमा कागती पहली बार ये फिल्म लेकर अक्षय कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने भारत में हॉकी की अहमियत बताई और एक बात सुनकर हर कोई भौंचक रह गया। वो था ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन।
अक्षय कुमार की गोल्ड, ओलंपिक्स में भारत के पहले हॉकी गोल्ड मेडल जीतने की कहानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक भारत ने ओलंपिक्स में 9 गोल्ड मेडल जीते हैं जिनमें से 8 हॉकी के नाम पर हैं। ये सुनकर हर कोई चौंक गया और इसलिए अक्षय ने तय किया कि ये फिल्म करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











