अक्षय की 150 करोड़ की BOOKING कर लीजिए, पोस्टर देखकर ही देखते रह जाएंगे!
अक्षय कुमार लौट आए हैं और एक बार फिर धमाकेदार अंदाज़ में। उनकी पीरियड ड्रामा गोल्ड, 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है।
इस पोस्टर में अक्षय कुमार शानदार लग रहे हैं और उनके हाथ में तिरंगा देख आप समझ ही जाएंगे कि फिल्म 15 अगस्त पर पूरा माहौल बनाएगी। यानि कि देशभक्ति के नाम पर अक्षय कुमार अपने 1000 करोड़ पूरे कर सकते हैं।

850 करोड़ की देशभक्ति
स्पेशल 26 को लेकर अक्षय कुमार देशभक्ति के नाम 850 करोड़ कमा चुके हैं। स्पेशल 26 - 66 करोड़, हॉलीडे - 116 करोड़, बेबी - 95 करोड़, गब्बर इज़ बैक - 86 करोड़, एयरलिफ्ट - 128 करोड़, रूस्तम - 127 करोड़, जॉली एलएलबी 2 - 116 करोड़ और टॉयलेट एक प्रेम कथा - 130 करोड़।
माना जा रहा है कि केसरी की शूटिंग खत्म करते ही वो हाउसफुल 4 की शूटिंग में जुट जाएंगे। 2019 की ओपनिंग वो 2.0 से करने वाले हैं। हाउसफुल 4 दीवाली पर रिलीज़ होगी और केसरी मार्च में।
इसके अलावा अक्षय का नाम हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 के साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं मुगल बायोपिक वो छोड़ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












