गोल्ड: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का मेकिंग वीडियो, 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
15 अगस्त को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है और इस दिन का इंतजार कर रहे है। बता दें कि हाल आज इस फिल्म का मेकिंग वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की कहानी देशभक्ति की वो कहानी है जो आपको भी कुर्सी से खड़े होकर चीखने पर मजबूर कर देगी। बता दें कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म जरिए अंग्रेजों से 200 साल गुलामी का बदला लेने के लिए लड़ते दिखाई देगे।
बता दें कि ये ऐसे कोच तपनदास की कहानी है जो कि ऐसी टीम बनाता है जो अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देते है और गोल्ड लाकर भारत की शान बढाते है।

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और फिल्म की नायिका मौनी रॉय को एक बंगाली परिवार का दिखाया गया है और इसी माहौल मे फिल्म शूट की गई है। फिल्म का मेकिंग वीडियो काफी ज्यादा कमाल है और लोगों को पसंद आ रहा है।
फिलहाल फिल्म के लिए लोगों को सब्र नहीं हो रहा है क्योंकि फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों के दिमाग नें चढ़ा हुआ है। बता दे कि 15 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म को बुधवार को रिलीज होना पड़ रहा है..
मजेदार बात को ये है कि ये फिल्म जॉन अब्राहम की सत्म मेव जयते से टकराएगी। बता दें कि फिल्म की क्लैश काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि दोनो की फिल्मों में धमाकेदार देशभक्ति दिखाई गई है।
दोनो फिल्मों के ट्रेलर्स रिलीज हो चुके है और लोगो को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहे है। ऐसे मे सबका मानना है कि ये टक्कर काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है।
देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस में कौन सी फिल्म ज्यादा तहलका मचाती हुई नजर आएगी। फिलहाल दोनो स्टार्स की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और अक्षय कुमार एक सुपरस्टार है। ऐसे में टक्कर काफी दिलचस्प होगी...फिलहाल आप देखिए फिल्म का मेकिंग वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications
