FIRST LOOK: 2018 में अक्षय कुमार का ये धमाका....जानलेवा होगा!

अक्षय कुमार आजकल एक के बाद, धमाके तो कर ही रहे हैं। अब 2017 के बाद उन्होंने 2018 की तैयारी करना शुरू कर दी है। 2018 में अक्षय कुमार का पहला धमाका होगा रजनीकांत स्टारर रोबोट सीक्वल।

अब 2018 में अक्षय कुमार का दूसरा धमाका होगा गोल्ड और फिल्म का पहला लुक बाहर आ चुका है। और इसमेें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म में अक्षय कुमार शानदार लग रहे हैं।

akshay-kumar-s-gold-first-look-is-intriguing

गोल्ड में अक्षय कुमार हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे। बलबीर सिंह भारत के वो शानदार खिलाड़ी हैं जिन्हें गोल्ड की खान कहा जाना चाहिए।

बलबीर के नेतृत्व में भारत ने तीन बार - 1948, 1952 और 1956 में ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया और इस हैट्रिक के हीरो के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
[#ScoreCard: बॉक्स ऑफिस के टॉप 10 स्टार्स....नंबर 2 सलमान और नंबर 1]

अक्षय कुमार के पास ऐसी मिलती जुलती स्क्रिप्ट के मौके तीन बार आए लेकिन तीनों बार उन्होंने फिल्म रिजेक्ट की। पहली बार जब 2007 में उन्हें चक दे इंडिया ऑफर हुई, इसके बाद उन्हें भाग मिल्खा भाग ऑफर हुई लेकिन अक्षय ने दोनों ही फिल्म रिजेक्ट कर दी।
[#AlsoRead: हमेशा से ट्रिपल खान फिल्म थी ट्यूबलाइट...अक्षय कुमार फर्ज़ी आ गए!]

इसके बाद अक्षय कुमार एम एस धोनी करना चाहते थे लेकिन इस बार फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। लेकिन अब बायोपिक और हॉकी का कॉम्बिनेश के साथ अक्षय कुमार सीधा बॉक्स ऑफिस पर गोल्ड दागेंगे।

वैसे बॉलीवुड में कई बायोपिक प्लान में हैं या बन रही हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X