400 करोड़ का धमाका...पर अक्षय का #GoldBoxOffice....काला ना हो जाए!
Recommended Video

अक्षय कुमार को रजनीकांत की बदौलत 400 करोड़ का धमाका मिलने वाला है। लेकिन इसके बाद अक्षय कुमार को रजनीकांत ही ज़ोर का झटका देने वाले हैं।
खबर है कि रजनीकांत की अगली फिल्म काला, 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ क्लैश होने वाली है।

काला को रजनीकांत के दामाद, धनुष डायरेक्ट करने वाले हैं और उन्होंने तय कर लिया है कि फिल्म आज़ादी वीकेंड पर ही रिलीज़ होगी।
हालांकि पहले अटकलें थीं कि ये फिल्म, 2.0 के पहले ही रिलीज़ हो जाएगी लेकिन रजनीकांत ने खुद साफ किया था कि काला 2.0 के बाद ही रिलीज़ होगी।
यानि कि अप्रैल में एक साथ धमाका करने के बाद, अक्षय कुमार और रजनीकांत, अगस्त में एक दूसरे के आमने सामने होंगे।
देखना ये है कि वाकई रजनीकांत का असर, अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस पर दिखता है या नहीं। क्योंकि वैसे तो अक्षय कुमार बॉलीवुड के रजनीकांत बन चुके हैं। जानिए कैसे-


Click it and Unblock the Notifications
