Breaking Buzz: अक्षय कुमार की गोल्ड ने बनाया बॉलीवुड का सबसे ताज़ा और बड़ा रिकॉर्ड
अक्षय कुमार के पास आजकल सोने का जादू है। जिस चीज़ को छू लेते है वो सोना बन ही जाता है। और ताज़ा उन्होंने छुआ, रीमा कागती की फिल्म गोल्ड को। अब अक्षय कुमार की गोल्ड ने अपने सहरे पर एक और पंख लगा लिया है। गोल्ड, सऊदी अरब में रिलीज़ होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है और इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट करके दी।
गोल्ड से पहले, सऊदी अरब में मार्वेल सीरीज़ की ब्लैक पैंथर जो कि हॉलीवुड फिल्म है और रजनीकांत की काला जो कि भारतीय फिल्म है, रिलीज़ हो चुकी है। अक्षय कुमार की गोल्ड सऊदी में रिलीज़ होने वाली पहली बॉलीवुड की फिल्म है। अक्षय ने ट्वीट करके लिखा, भारत के पहले हॉकी गोल्ड की कहानी अब सऊदी में पहली बार सुनाई जाएगी।

दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म उनकी पूरे करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। जबकि, गोल्ड अक्षय कुमार की 104थी फिल्म है। अपने पूरे करियर में अक्षय कुमार ने केवल दो ही ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं - एक करियर की शुरूआत में मोहरा और दूसरी करियर के नए पड़ाव में - राउडी राठौर।
अगर दिलचस्प आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार के पास केवल 10 सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट है जिनमें से कोई भी फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। लेकिन इसके बावजूद अक्षय कुमार की ये लगातार 10वीं सुपरहिट फिल्म है।
[100 करोड़ पर लॉक हुए अक्षय, 10 दिन में आउट]
अब जब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की अनोखी पहली लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है, देखिए बॉलीवुड के पहले रिकॉर्ड्स -


Click it and Unblock the Notifications












