अक्षय कुमार का HIT फॉरम्यूला.. 2018 में टॉप.. सलमान, शाहरुख सब पीछे!
25 जनवरी को 'पद्मावत' और 'पैडमैन' के बीच मुकाबला है। जहां 'पद्मावत' भारी भरकम बजट पर तैयार है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' महज 20 करोड़ में तैयार हो गई है। लिहाजा, अक्षय कुमार पर बॉक्स ऑफिस का कोई दवाब नहीं है।
सलमान खान बन गए हैं BOX OFFICE दबंग.. 3000 करोड़ का आंकड़ा पार!
अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों को देखा जाए.. तो यह उनका फॉरम्यूला बन चुका है। उनकी फिल्में हमेशा छोटे बजट की होती हैं.. ज्यादा से ज्यादा 20 से 50 करोड़ तक.. और फिल्म धमाकेदार प्रॉफिट कमाकर साल की टॉप फिल्म बन जाती है।

2018 की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही होने वाली है। 20 करोड़ के बजट पर बनी पैडमैन यदि 70-80 करोड़ भी कमा जाती है तो भी यह शायद साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications