अक्षय कुमार की फिल्म Selfiee ने किया बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रर्दशन, एकता कपूर ने दी सफाई

selfiee

Selfiee: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का वक्त शायद अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि उनकी लगातार एक के बाद एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म सेल्फी भी इसी कड़ी में शामिल हो गई जिसके चलते उनको ट्रोल किया जा रहा है। अब एकता कपूर इस मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए सामने आई है।

दरअसल बात ऐसी है कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की हाल ही में फिल्म सेल्फी रिलीज हुई है। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी कम रही है। इस पर अक्षय कुमार को काफी ट्रोल किया गया है। अब उनके समर्थन में फिल्म निर्माता और टीवी शो प्रोड्यूसर एकता कपूर आगे आई है।

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसके माध्यम से उन्होंने अक्षय कुमार का बचाव किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा है, 'अक्षय कुमार सबसे ज्यादा रिलायबल डिपेंडेबल एक्टर है। टेबलायड कल्चर डिप्रेसिंग है। इसमें किसी के बुरे दौर को जानबूझकर हाईलाइट करना अपने आप में बहुत नीचापन है। साथ ही एकता कपूर ने इनसेंसेटिव का हैशटैग भी इस पोस्ट मे लगाया।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी शुक्रवार को रिलीज हुई है। इसका निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी नुसरत भरुचा और डायना पेंटी की भी अहम भूमिका है।

इसके पहले कंगना रनोट ने सेल्फी के निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए। मैंने किसी मीडिया मीडिया पर्सन को इस बारे में बात करते हुए नहीं देखा। उनका मजाक उड़ाना या बुली करना तो भूल जाइए, जैसा कि वह मेरे साथ करते हैं।

खैर कंगना रनौत तो हमेशा ही अपनी बात रखती हैं और दूसरों पर निशाना लगाती रहती है। वह कभी किसी को नहीं छोड़ती है परंतु बात यहां अक्षय कुमार की फिल्म की है जो कि दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है इसीलिए बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: selfiee akshay kumar ekta kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X