अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' और 'लक्ष्मी बम' को बैन करने की मांग- सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और हाल ही में फिल्म बेल बॉटम और लक्ष्मी बम का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसको काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म बेल बॉटम का एक टीजर सामने आया है जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन एक पक्ष उनको ट्रोल भी कर रहा है। ट्विटर पर लगातार #BanBellBottom ट्रेंड हो रहा है। इसके पहले #BanLaxmmiBomb भी ट्रेंड हुआ था।
बता दें कि ये सबकुछ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से शुरु हुआ था और सुशांत के फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार ने भी उनकी मौत को लेकर किसी तरह की आवाज नहीं उठाई है। इसलिए इस फिल्म को बैन करना चाहिए।

कुछ लोगों का कहना है कि इस टीजर को भी काफी ज्यादा डिसलाइक किया जाना चाहिए। अक्षय कुमार काफी समय से इस फिल्म को लेकर बिजी चल रहे थे और फैंस उनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी और वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। इस ट्रेंड की बात करें तो इसके सामने आने के बाद अक्षय कुमार के फैंस ने भी #BellBottomTeaser ट्रेंड करवाया है।
ट्रोल करते हुए एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला कि.. 'मेरे भारत के लोगों इस फर्जी राष्ट्रभक्त के साथ भी वही करो जो बाकियों के साथ किया है।' इसके साथ उस यूजर डिसलाइक करने का स्क्रीनशॉट साझा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











