ट्रेलर रिलीज के पहले ही अक्षय की 'बेबी' ने बनाया रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बेबी' को लेकर लोगों में जोरदार क्रेज बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेबी' का शॉर्ट टीजर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर शेयर किया था। टीजर शेयर करने के साथ अक्षय ने फैंस को बताया कि फिल्म का ट्रेलर तीन दिसंबर को लांच होगा।
लेकिन आपको बता दें, बेबी ने रिलीज होने से पहले ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म का हैशटैग 'Waiting for BABY Trailer' पिछले दो हफ्तों से ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है कि, अभी तक कोई भी फिल्म सोशल मीडिया पर इतने समय तक ट्रेंड नहीं कर पाई है।
हालांकि, टीजर में फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया गया था। बल्कि खिलाड़ी अक्षय वीडियो में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन हां, टीजर में अक्षय का मूंछों वाला नया लुक देखने लायक है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के टीजर ने नीरज पांडे की इस फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।
फिल्म स्पेशल-26 के बाद यह अक्षय कुमार और नीरज पांडे की दूसरी फिल्म है। ऐसे में दर्शकों को धमाल की उम्मीद कुछ ज्यादा ही है। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी को लेकर इस बार काफी सिक्रसी बरती जा रही है। जो इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है, जिसके कारण इसका हैश टैग ट्रेंड में बना हुआ है। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होनी है।


Click it and Unblock the Notifications
