OMG...अक्षय से कुछ इस तरह मिलने पहुंच गया उनका ये फैन
अक्षय कुमार से मिलने के लिए उनका एक फैन हरिद्वार से साइकिल पर मिलने पहुंचा।
आपने अधिकतर देखा होगा लोग अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर निगाहें गड़ाए खड़े रहते हैं। बस एक बार दर्शन हो जाएं उनका तो मानो सपना पूरा जाता है। लेकिन अक्षय कुमार अपने एक ऐसे फैन से मिले जो उनसे मिलने के लिए हरिद्वार से मुंबई पहुंचे।
आप सोचेंगे कि इसमें कौन सा बड़ी बात है। लेकिन हम आपको बता दें कि वो फैन साइकिल चलाकर हरिद्वार से मुंबई पहुंचा वो भी सिर्फ अक्षय से मुलाकात करने के लिए। अपने फैन की दीवानगी देख अक्षय काफी खुश हुए और इंस्टाग्राम पर उसके साथ फोटो भी शेयर की।
रईस VS काबिल: शुरु हो चुकी है एडवांस बुकिंग.. शाहरूख की 'रईस' रेस में आगे!
इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये व्यक्ति मुझसे मिलने हरिद्वार से साइकिल पर आया है। लेकिन मैं बाकी फैन्स को ऐसा करने की सलाह नहीं दूंगा, आप सबको बहुत बहुत प्यार..लेकिन मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि ऐसा न करें। बहरहाल, बात की जाए अक्षय की फिल्म की तो अब वो जॉली एलएलबी 2 में नज़र आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications