अक्षय कुमार के फैन ने जन्मदिन पर मांगा सूर्यवंशी का टीजर- एक्टर का जवाब आपका दिल जीत लेगा
सुपरस्टार अक्षय कुमार की अगर बात की जाए तो उनकी फिल्में कुछ कुछ महीनों में बड़े पर्दे पर दस्तक देती रहती हैं और उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा शानदार है। लेकिन हाल ही में उन्होने अपने एक फैन के लिए कुछ ऐसा किया जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इस समय फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं और उनके फैंस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं।
इसी को लेकर अक्षय कुमार के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा था कि.. 'सर आज मेरा जन्मदिन है, आप मुझे विश नहीं चाहिए, मुझे सूर्यवंशी का टीजर चाहिए।'

इस ट्वीट का अक्षय कुमार ने जवाब दिया और लिखा.. 'सो स्वीट.. टीजर काफी जल्दी आएगी और अभी के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं।' अक्षय कुमार का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। हालांकि अक्षय कुमार ने इशारों में ही सही ये बता दिया है कि टीजर काफी जल्दी सामने आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications