अक्षय कुमार से मिलने देर रात पहुंची Ex गर्लफ्रेंड शिल्पा शेट्टी, एक्टर की मां अरुणा का हुआ निधन
अक्षय कुमार का आज यानी 9 सितंबर को 55वां जन्मदिन है। बर्थडे से ठीक एक दिन पहले अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। अक्षय कुमार की मां के अंतिम संस्कार में रोहित शेट्टी, साजिद खान, संजय दत्त से लेकर रितेश देशमुख समेत कई स्टार्स पहुंचे। वहीं सालों बाद शिल्पा शेट्टी भी अक्षय कुमार से मिलने उनके घर पहुंची।
अक्षय कुमार के घर शिल्पा शेट्टी बुधवार को देर रात पहुंची। व्हाइट सूट और व्हाइट मास्क लगाए शिल्पा शेट्टी को अक्षय कुमार के घर के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने साथ में धड़कन, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, जानवर, इंसाफ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।

अक्षय कुमार से मिलने उनके घर बुधवार को जॉन अब्राहम, रोहित धवन समेत कई फिल्म हस्तियां पहुंची। बुधवार के ही दिन डायरेक्टर आनंद एल राय की मां का निधन भी हुआ, जहां अक्षय कुमार भी पहुंचे। आनंद एल राय और अक्षय कुमार साथ में आने वाली फिल्म रक्षाबंधन के लिए काम कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का अफेयर
कहा जाता है कि अक्षय कुमार का अफयेर रवीना टंडन से चल रहा था लेकिन जब शिल्पा शेट्टी से अक्षय कुमार की नजदिकियां बढ़ने लगी तो उनका रवीना संग ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार के प्यार में पागल थीं। उस समय खबरें आई थीं कि दोनों ने एक मंदिर में सगाई भी कर ली थी।
Recommended Video

ट्विंकल खन्ना के आने से दरार
अक्षय कुमार की जिंदगी में जब ट्विकंल खन्ना की एंट्री हुई तो शिल्पा शेट्टी से उनकी दूरियां बढ़ गई। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का ब्रेकअप साल 2000 में धड़कन फिल्म के दौरान हुआ। ये दोनों की आखिरी फिल्म भी थी।

बर्थडे पर अक्षय ने किया मां को याद
अक्षय कुमार ने बर्थडे पर मां को याद करते हुए मां के साथ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। साथ ही मां के लिए लिखा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि मां नहीं होंगी लेकिन जहां भी होंगी उनके लिए हैप्पी बर्थडे का गीत गा रही होंगी।

अक्षय कुमार को सितारों ने किया विश
अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर बिपाशा बसु, सुधांशु पांडे, पुलकित सम्राट, जैकलीन फर्नांडिस समेत सभी सितारों कमेंट्स किए। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय कुमार को विश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











