..................... Akshay Kumar's dog 'Cleo' passed away, emotional post surfaced! अक्षय कुमार के डॉगी 'क्लियो' का निधन, 12 साल से था साथ, सामने आया इमोशनल पोस्ट! - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के डॉगी 'क्लियो' का निधन, 12 साल से था साथ, सामने आया इमोशनल पोस्ट!

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक पोस्ट इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होने दुख व्यक्त किया है। दरअसल उनका कोई करीबी इस दुनिया से जा चुका है। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार के पालतू डॉगी क्लियो की, जो 12 साल से उनके साथ था। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं रहा है। अक्षय और ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर भावनात्मक पोस्ट में अपने दोस्त को लेकर शोक व्यक्त किया है।

अक्षय कुमार ने डॉगी की एक तस्वीर के साथ अपनी और ट्विंकल की तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों क्लियो को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं और ये एक पुरानी तस्वीर है। वे कहते हैं कि.. 'कुत्ते हमारे दिलों पर पंजा के निशान छोड़ते हैं। आपने आज हमारे दिल का एक हिस्सा अपने साथ ले लिया। वहाँ आराम करो, क्लियो। तुम याद आओगे।"

akshay kumar, अक्षय कुमार

ट्विंकल ने दो वीडियो और क्लियो की एक फोटो शेयर की। एक क्लिप में उन्हें क्लियो को ब्रश करते हुए देखा जा सकता है। उसने लिखा कि उसने जर्मन शेफर्ड के साथ "12 अद्भुत वर्ष" बिताए हैं और अब अपने पालतू जानवर की मृत्यु के बाद,

उसका दिल "एक ही समय में भारी और खाली" महसूस करता है। हमारी खूबसूरत क्लियो का निधन हो गया।'' इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के फैंस और पेट लवर्स कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर काफी चर्चा में हैं और ये फिल्म लंबे समय से बन रही है। फिल्म के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और कृति सैनन भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X