बेटी नितारा के साथ मस्ती करने निकले अक्षय..हो गया कुछ और
अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वो नितारा को झूला झुला रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है।
[ फाइनल है ये धमाकेदार सीक्वल.. लेकिन सलमान खान REPLACE]
अक्षय कुमार के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।दरअसल इसमें अक्षय कुमार अपने बेटी नितारा को उनके सामने खड़े होकर झूला झुला रहे हैं लेकिन गलती से नितारा के पैर से उन्हें जोरों की चोट लगती है और वो गिर जाते हैं।
Daddy's day out gone wrong 😬🙈😂 #ParentLife pic.twitter.com/qygsDRsF2U
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 25, 2017
दरअसल अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और नितारा भी उनके साथ हैं। ट्विंकल खन्ना अपने टूर के कारण दूसरे देशों में थी इसलिए अक्षय ने बेबी सीटिंग करने का फैसला किया था। उन्होंने हाल में इसके बारे में बात भी की थी और कहा था कि ये काफी मुश्किल काम है।
अक्षय कुमार फिलहाल गोल्ड की शूटिंग में व्यस्त हैं और साथ ही टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की अगली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications