..................... Akshay Kumar’s daughter Nitara is already a martial arts champ - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने शेयर किया बेटी नितारा का वीडियो..मार्शल अार्ट्स करती आईं नज़र

अक्षय कुमार ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी बेटी की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो धीरे धीरे मार्शल आर्ट्स के पंच करती हुई नज़र आ रही हैं।

By Shivani Verma

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स के लिए काफी जागरूक रहते हैं। वो खुद तो मार्शल आर्ट्स चैंपियन हैं ही, और देश की महिलाओं को भी सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स सीखने पर ज़ोर देते आए हैं। यही नहीं उनकी नन्ही बेटी नितारा भी मार्शल आर्ट्स को सीखने में पीछे नहीं है।

अक्षय ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी बेटी की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो धीरे धीरे मार्शल आर्ट्स के पंच करती हुई नज़र आ रही हैं। अक्षय ने इस वीडियो के साथ लड़कियों के लिए एक मैसेज भी लिखा।

Celeb Review: इतनी तारीफ कि अब फिल्म देखे बिना नहीं रह पाएंगे

उन्होंने लिखा ''इस वैलेंटाइन डे पर किसी भी लड़के को आपको हल्के में ना लेने दे। मार्शल आर्ट्स सीखें, पता नहीं कब आपको इसकी जरूरत पड़ जाए और जल्दी सीखना हमेशा मददगार होता है।"

आपको बता दें कि अक्षय ने इससे पहले कभी भी अपनी बेटी की वीडियो शेयर नहीं की थी। ये पहली बार है कि अक्षय ने अपनी बेटी की वीडियो शेयर की है। हालांकि इसमें अक्षय ने अपनी बेटी का चहरा नहीं दिखाया है। इस वीडियो में उनकी बेटी बैकसाइड से दिखाई दे रहीं है, जो कि अपने नन्हें हाथों से मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X