अक्षय कुमार की कटपुतली का धमाका, ओटीटी पर हुई हिट, इन फिल्मों को चटाई धूल!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ओटीटी पर कुछ दिन पहले रिलीज हुई और एक बड़ा धमाका हुआ। हम बात कर रहे हैं फिल्म कटपुतली की जिसको लेकर चर्चा थी और फैंस चाहते थे कि फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो। लेकिन अब एक ऐसी खबर इस फिल्म से आ रही है जो कि आपको काफी चौकाने वाली है। पता चला है कि ओटीटी पर व्यूज के मामले में इस फिल्म ने कमाल कर दिया है और कई वेब सीरीज और फिल्मों के आगे निकल गई है।
खबर है कि 'कठपुतली' ने 80 लाख व्यूज के साथ अपने आप को हिट फिल्म की कैटेगरी में शामिल कर लिया है। 'कठपुतली' फिल्म का बजट 150 करोड़ और जिसमें अकेले अक्षय कुमार ने ही 120 करोड़ की फीस वसूली है।

बता दें की इससे पहले अक्षय कुमार की रिलीज़ हुई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। जी हां, हालिया रिलीज फिल्म रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी और फैंस को काफी तकलीफ हुई थी।

80 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है
अगर हम इसके व्यूज की तुलना करके देखें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हॉटस्टार पर 'कटपुतली' को ओपनिंग वीकेंड में 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है।

‘क्रिमिनल जस्टिस' सीजन 3 और ‘कॉफी विद करण'
ये व्यूज 'क्रिमिनल जस्टिस' सीजन 3 और 'कॉफी विद करण' के लेटेस्ट एपिसोड के बाद ओटीटी पर सबसे ज्यादा थे। ओटीटी व्यूज के मामले में इस फिल्म ने जाह्नवी कपूर की 'गुड लक चेरी' और आलिया भट्ट की डार्लिंग्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

अक्षय कुमार एक सुपरस्टार हैं
ये तो सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार एक सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्मों के व्यूज तो शानदार होंगे ही। वर्कफ्रंट पर वो लगातार कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिनमें एक रामसेतु भी है।

रामसेतु काफी अलग और शानदार साबित होने वाली है
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रामसेतु काफी अलग और शानदार साबित होने वाली है। लेकिन इसको लेकर भी कुछ लोग बहिष्कार के मूड में हैं और इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट काफी पास आए।

क्वांटिटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं
अक्षय कुमार अकेले सितारे हैं जो कि फिल्मों की क्वांटिटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं और साल में उनकी फिल्में रिलीज होतीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











