..................... Akshay kumar's crazy fan arrested tries to break in to his house - Hindi Filmibeat

गूगल से ढूंढा अक्षय कुमार का पता, रात 1.30 बजे लगा दी घर में छलांग, जानिए कौन गिरफ्तार शख्स?

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के घर से देर रात करीब 1.30 बजे एक अंजान शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो कि उनके घर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। पता चला है कि ये अक्षय कुमार का फैन है और हरियाणा से मुंबई सिर्फ उनसे मिलने के लिए आया था। गिरफ्तार हुए शख्स का नाम अंकित गोस्वामी बताया जा रहा है। बता दें कि इस शख्स ने मुंबई आकर अक्षय कुमार का घर गूगल पर सर्च किया और घर के पास आकर रात होने का इंतजार किया।

देर रात जब ये घर में घुसने की कोशिश कर रहा था कि तब वहां खड़े गार्ड ने उसको देख लिया और उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ये शख्स सिर्फ एक बार अपने चहीते सितारे से मिलना चाहता था जिस कारण उसने घर में घुसने का मन बना लिया था।

akshay kumar, अक्षय कुमार

पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी।

ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड सितारे के घर में किसी फैन के घर में घुसने या फिर कोशिश करने की खबर सामने आई है। इसके पहले सलमान खान और शाहरुक खान के घर में भी इस तरह की हरकतें हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X