अक्षय कुमार का धमाका.. क्या तोड़ पाएंगे 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी धमाल भी मचा रहा है। करण जौहर ने ट्विट कर खबर दी है कि फिल्म के ट्रेलर को अब तक 8 मिलियन हिट्स मिल चुके हैं।
बहरहाल, दर्शकों को इंतजार है दो भाईयों की कहानी पर बनी इस फिल्म का। ब्रदर्स में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ, जैकलीन फर्नांडीस और जैकी श्राफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हालांकि फिल्म एक हॉलीवुड रिमेक है, लेकिन उम्मीद है अक्षय कुमार का यह 'बॉक्सर' अंदाज फिल्म को काफी सफलता दिलाएगा।
akshay kumar brothers sidharth malhotra karan johar bajrangi bhaijaan ब्रदर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर बजरंगी भाईजान


Click it and Unblock the Notifications