ट्रेन हादसे में अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की मौत
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की मथुरा में एक हादसे में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मथुरा में अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग चल रही है।
मंगलवार को एक ट्रेन हादसे में अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड मनोज शर्मा की मौत हो गई। मनोज पिछले 4 -5 दिन से छुट्टी पर थे और अब काम पर वापस आ रहे थे। वो कर्नाटक एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे।
ट्रेन मथुरा के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर 2 मिनट के लिए रूकती है और मनोज जल्दबाज़ी में ट्रेन रूकने से पहले ही उतरने की कोशिश में थे। इसी कोशिश में उनका पैर फिसल गया औऱ वो सीधी ट्रेन के नीचे आ गए।



Click it and Unblock the Notifications











