बेटे आरव के जन्मदिन पर अक्षय कुमार का बेहतरीन पोस्ट, खास अंदाज में दी शुभकामनाएं
अक्षय कुमार के बेटे की बात करें तो वो अपने पिता के काफी ज्यादा करीब है। आरव का रिश्ता पापा के साथ सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि वो अपने पिता के साथ दोस्ती का रिश्ता रखते है और अक्षय उनके सबसे अच्छे दोस्त है। बता दें कि आरव का आज बर्थडे है और इस मौके पर अक्षय कुमार ने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कुछ बातें अपने फैंस को बताईं है। अपने बेटे आरव को विश करते हुए अक्षय ने लिखा है कि वो मुझसे लंबा है, मुझसे ज्यादा स्मार्ट है, मुझसे ज्यादा धनी है और मुझसे ज्यादा अच्छा है।
इसके बाद उन्होने लिखा है कि उनकी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ है। खबर है कि आरव अपना करियर फिल्मों में ही बनाना चाहते है जिसकी इच्छा वो जाहिर कर चुके है।

आरव अभी काफी ज्यादा छोटे है और पढ़ाई कर रहे है..इसके बाद हो सकता है वो बॉलीवुड में कदम रखेंगें। बता दें कि अक्षय कुमार ने कहा था कि वो अपने बेटे को किसी भी चीज के लिए फोर्स नहीं करेंगें उसकी जो मर्जी होगी वो बनेगा।
उसको किस फील्ड में करियर बनाना है इसके लिए आरव पूरी तरह से आजाद है। इस समय अक्षय कुमार फिल्म केसरी को लेकर चर्चा में है और लगातार उनकी फिल्में रिलीज हो रही है और अच्छा बिजनेस कर रही है।
बता दें कि केसरी के नए नए पोस्टर आए दिन सामने आ रहे है जो कि काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। हाल ही में उनकी फिल्म गोल्ड रिलीज हुई थी..
जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा चली है और लोगों को काफी पसंद भी आई है। फिलहाल आज अक्षय कुमार अपने बेटे का जन्मदिन सेलेब्रेट कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
