..................... Akshay Kumar's big budget film 'Prithviraj' to get postponed because of Omicron? अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट पोस्टपोन? मेकर्स ने दिया रिएक्शन - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट पोस्टपोन? मेकर्स ने दिया रिएक्शन

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर जोरशोर से चर्चा है। फिल्म 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। लिहाजा, अब ऐसी अफवाहें हैं कि 'पृथ्वीराज' ओमिक्रॉन और विभिन्न राज्यों में कर्फ्यू के कारण फिल्म पोस्टपोन होने वाली है। हालांकि अभी मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर यह फिल्म काफी बड़े बजट पर बनी है, जिसे प्रोड्यूस किया है आदित्य चोपड़ा ने। फिल्म के निर्देशक हैं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा में अक्षय कुमार मशहूर शासक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

akshay-kumar-s-big-budget-film-prithviraj-to-get-postponed

फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों पर प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। हम सभी इंतजार में हैं। इसलिए फिलहाल इस तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है।"

फिल्म का टीजर 15 नवंबर को रिलीज किया गया था, जिसके बाद खबरें थी कि ट्रेलर 27 नवंबर को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसकी वजह से पोस्टपोन होने की खबरें उठने लगीं।

ओमिक्रोन का बढ़ता केस

ओमिक्रोन का बढ़ता केस

बता दें, भारत में ओमिक्रोन के केस हर दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए फिर से कई राज्यों में गाइडलाइंस बदल दिये गए हैं। कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। जाहिर है इससे आने वाली फिल्में भी प्रभावित होने वाली हैं।

मानुषी छिल्लर का डेब्यू

मानुषी छिल्लर का डेब्यू

पूर्व विश्व सुदंरी मानुषी छिल्लर इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोज़िट संयोगिता के रोल में नज़र आएंगी। ये फिल्म जहां पृथ्वीराज की वीर गाथा कहेगी वहीं संयोगिता के साथ उनकी अमर प्रेम कहानी भी बयान करेगी।

महाकाव्य पर आधारित

महाकाव्य पर आधारित

ये फिल्म मुख्य रूप से चंद बरदाई के महाकाव्य पृथ्वीराज रासो से प्रेरित है। पृथ्वीराज रासो हिंदी में लिखा एक महाकाव्य है जिसमें पृथ्वीराज के जीवन और चरित्र को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।

प्रासंगिक है कहानी

प्रासंगिक है कहानी

फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी का मानना है कि पृथ्वीराज जैसे महान योद्धाओं की गाथाएं वर्तमान युग में भी बेहद प्रासंगिक हैं, जहां अच्छाई का बुराई के साथ सतत संघर्ष चल रहा है।

फिल्म में आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज, ललीत तिवारी और क्रांति झा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

पृथ्वीराज चौहान

पृथ्वीराज चौहान

पृथ्वीराज चौहान (शासनकाल: 1178-1192) ने कई पड़ोसी हिन्दू राज्यों के खिलाफ़ सैन्य सफलता हासिल की थी। विशेष रूप से वह चन्देल राजा परमर्दिदेव के ख़िलाफ़ सफल रहे थे। उन्होंने ग़ौरी राजवंश के शासक मोहम्मद ग़ौरी के प्रारम्भिक आक्रमण को भी रोका।

फिल्म को लेकर विवाद

फिल्म को लेकर विवाद

इस फिल्म को लगातार विवादों का सामना करना पड़ा था। करणी सेना ने फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और अक्षय कुमार को नोटिस भेजा था कि फिल्म का नाम बदलें वर्ना इसे भी 'पद्यावत' जैसा विरोध झेलना होगा। करणी सेना का कहना है कि फिल्म का नाम केवल पृथ्वीराज रखना अपमानजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X